logo

पोखरा में मिला बिहार प्रदेश निवासी व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, चाचा भतीजा बिहार आकर शटरिंग का करते थे काम

सिधारी थाना क्षेत्र के शादी सराय स्थित पोखरा में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आपको बता दें कि बिहार राज्य के जिला गोपालगंज के थाना बरौली क्षेत्र के पेटबिरईचा गांव के संतोष शर्मा का आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के शादी सराय स्थित पोखरा में शव मिलने से हड़कंप मच गया। वही मृतक के चाचा नागेंद्र शर्मा ने बताया कि हम दोनों साथ में हुसैनगंज में रूम लेकर शटरिंग का काम कर रहे थे। संतोष शर्मा 25 मार्च को रूम से निकला था। शाम को रूम पर ना आने पर सुबह हम लोगो ने खोजना शुरू किया तो उसका शव शादी सराय पोखरा में मिला। मृतक को एक बेटा एक बेटी है।

शादी सराय स्थित पोखरा में मिला शव, मचा हड़कंप

सिधारी थाना क्षेत्र के हुसैनगंज में रूम लेकर शटरिंग का काम करता था

बिहार राज्य के जिला गोपालगंज के थाना बरौली क्षेत्र का था निवासी

5
1185 views